जुआ फड में पुलिस की दबिश, पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुआ फड में पुलिस की दबिश, पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल | New India Times

जुए की महफिल सजा कर दांव-पेंच खेलते हुए कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर जुआ खिलाया जा रहा था। जिसमें बेखौफ होकर खिलाड़ी बाजी लगा कर नसीब आजमा रहे थे। जुन्नारदेव विशाला की मैगजीन में जुआ खिलाते हुए जुआ माफिया पर दबिश देकर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैगजीन में जुए की महफिल सजा कर सुनहरे 52 पत्तों का खेल खेला जा रहा था। अचानक पुलिस ने करीब साढ़े ग्यारह बजे रात को मैगजीन में छापा डाला और दबिश देकर मैगजीन से 06 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ लिया जिनके नाम इस प्रकार बताया। आरोपी असलम खान पिता अकील खान उम्र 42 वर्ष जुन्नारदेव विशाला निवासी पवन टांडेकर देशराज टांडेकर उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती तरुण उईके पिता प्रीतम उईके उम्र 27 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती विक्की झारिया पिता बबलू झारिया उम्र 28 वर्ष अहबावपुरा निवासी अशरफ खान पिता दाऊद खान उम्र 38 साल वार्ड नंबर 16 निवासी मोनू बरैय्या पिता सुरेश बरैया गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी एक हजार नौ सौ रुपए और सुनहरे 52 पत्ते जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध 13 जुंआ एक्ट के तहत कार्यवाही की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा प्रधान आरक्षक कपूरचंद शामिल रहे।

By nit