चोरों ने मचाया आतंक, 5 सरकारी कर्मचारियों के घरों को बनाया निशाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

चोरों ने मचाया आतंक, 5 सरकारी कर्मचारियों के घरों को बनाया निशाना | New India Times

पेटलावद पुलिस थाने के अंतर्गत चोरों के आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ दिनों पूर्व पेटलावद पुलिस के द्वारा चोरों के बड़े गैंग का पर्दाफाश कर जेल भेजने की कवायद का ढिंढोरा पीटा गया था लेकिन बीती रात्रि में पेटलावद पुलिस थाना के अंतर्गत माही कॉलोनी एवं खोरिया में 5 स्थानों पर चोरी की वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया है।

उल्लेखनीय है कि शुरुआती तौर पर मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि में चोरों के द्वारा 5 स्थानों पर घर के ताले तोड़कर घर में रखे हुए सामान को चोरी करने की सूचना प्राप्त हुई है।

सभी पीड़ित सरकारी कर्मचारी

चोरों ने मचाया आतंक, 5 सरकारी कर्मचारियों के घरों को बनाया निशाना | New India Times

उल्लेखनीय है कि जिन लोगों के यहां चोरी हुई है उसमें से दो पुलिसकर्मी हैं, जिनमें से 1 थाने पर पदस्थ है तो दूसरा एसडीओपी ऑफिस में पदस्थ है।

वहीं एक न्यायाधीश के बंगले पर कर्मचारी है, दो लोग माही परियोजना विभाग क्रमाक 8 व 16 में सरकारी कर्मचारी हैं जिनके यहां चोरी कि घटना को अंजाम दिया है।

शुरुआती तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग घर से बाहर थे और चोरों के द्वारा सुने घर में बाहर लगे हुए तालो को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है !

कितनी चोरी हुई है और क्या-क्या सामान गया है इसका खुलासा पीड़ितों के द्वारा अपने घरों पर आने के बाद में पुलिस को दी गई रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

पर शुरुआती तौर पर इतना जरूर है कि चोरों का आतंक क्षेत्र में कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article