व्यापमं घोटाले का मुख्य आरोपी जगदीश सागर इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बैग से मिला जिंदा कारतूस | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

व्यापमं घोटाले का मुख्य आरोपी जगदीश सागर इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बैग से मिला जिंदा कारतूस | New India Times

व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी जगदीश सिंह सागर को एरोड्रम थाना पुलिस ने शुक्रवार को अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग में जिंदा कारतूस भी मिले।

जगदीश सिंह इंदौर से ग्वालियर फ़्लाइट से जाने वाला था। इसी दौरान जब एयरपोर्ट के जवानों ने स्कैनर पर जांच की तो उसके बैग में जिंदा कारतूस मिला। पूछने पर आरोपित ने बहाना बनाया तो एयरपोर्ट प्रबंधन ने एरोड्रम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपित को थाने ले गई और उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि व्यापम घोटाले मामले में जेल में रहने के बाद उसकी दो बंदूकों का लाइसेंस रिन्यू नहीं हो पाया था, जिसके बाद उसने दोनों बंदूकें बेच दीं। एक कारतूस गलती से बैग में पड़ा रहा गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया था। यहां से कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.