दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस ने लगभग 2.5 लाख रुपये का मशरूक़ा किया बरामद | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस ने लगभग 2.5 लाख रुपये का मशरूक़ा किया बरामद | New India Times

थाना हबीबगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 72 लोहे की सेट्रींग प्लेट मय सवारी आटो कीमत लगभग 2,50,000 रूपये का मशरूका बरामद किया है.

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में संपत्ति संबंधी आरोपियों की धरपकड के लिये विशेष अभियान चलाया गया है, उक्त अभियान के तहत हबीबगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर करीब ढाई लाख रुपये का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 05/01/2022 को फरियादी मलखान सिंह की चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/2022 धारा 379 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी (1) मोनू चौहान पिता राम दयाल उम्र 19 साल निवासी नाले के पास झुग्गी अर्जुन नगर टी टी नगर भोपाल, (2) अमन सिंगारिया पिता संजय सिंगारिया उम्र 20 साल निवासी झुग्गी न.24 अर्जुन नगर थाना टी टी नगर भोपाल को गिरफ्तार कर चुराई हुई 72 लोहे की सेट्रींग प्लेट मय सवारी आटो कीमती 2,50,000 रूपये का मशरूका बरामद कर जप्त किया. गिरफ्तार चोरों को वैधानिक कार्यवाही कर जेल दाखिल कराया गया।

कार्यवाही करने वाली टीम:

1- भानसिंह प्रजापति, थाना प्रभारी हबीबगंज
2- सउनि पप्पु कटियार
3- प्रआर दुर्विजय सिंह
4- प्रआर उमेश पटेल.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.