अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर पुलिस ने मालिक और चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर पुलिस ने मालिक और चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज | New India Times

अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पुलिस ने घेराबंदी करके नजरपुर के समीप पकड़ा और रेत के संबंध में दस्तावेज मांगे जो चालक मौके पर उपस्थित नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक भगवान दास उर्फ अक्कू पिता तुलसी यादव उम्र 27 साल निवासी जामुन बर्रा व ट्रैक्टर मालिक देवेंद्र प्रजापति अंबाडा के खिलाफ मामला दर्ज किया। चौकी प्रभारी शरद मालवी ने बताया कि अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ कर मालिक और चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 379, 414 भा द वि खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल ट्रैक्टर ट्राली थाना जुन्नारदेव में अभिरक्षा में रखा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.