मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम की बुरहानपुर इकाई के जिलाध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद असरार उल्ला नदवी ने बताया कि संस्था की साप्ताहिक रविवारीय सेवाओं के अंतर्गत 14 वें सप्ताह में जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में भर्ती मरीजों और उनके रिश्तेदारों को भोजन के 165 पैकेट रविवार को वितरित किए गए। आयोजन कर्ताओं की ओर से फोरम के जिला अध्यक्ष हज़रत मौलाना असरार उल्ला नदवी ने बताया कि सेवा का यह सिलसिला आगामी सप्ताह में भी इंशाल्लाह निरन्तर रूप से चालू रहेगा। इस अवसर पर अब्दुल हफीज भाई, आमिर ब्लड डोनर, सैयद इलियास भाई, हाफिज सलमान साहब, मोहम्मद साबिर भाई, रईस भाई, बबलू भाई,फैसल भाई, अब्दुल रेहान भाई, रिजवान भाई, सद्दाम भाई, भूरे भाई, बुरहानुद्दीन भाई, शेख इमरान भाई आदि शरीक रहे।
