रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य एस कुमार द्वारा कन्या छात्रावास में पदस्थ अधीक्षिका को मोबाइल पर पत्रकारों को गाली गलौच करने का ऑडियो वायरल होने पर ज़िलें के सैकड़ों पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
आक्रोशित पत्रकारों की थांदला इकाई ने एक बैठक आहूत कर एस कुमार के खिलाफ गुंजायमान नारेबाजी करते हुए पत्रकार एकता का परिचय देते हुए उक्त प्राचार्य के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार एस एस चौहान को ज्ञापन सोंपते हुए उसे तत्काल कन्या उमावि से हटाने की मांग कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

सभी पत्रकारों ने पुलिस थाना थांदला परिसर पहुँच कर थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान को आवेदन देते हुए चरित्रहीन प्राचार्य पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।
दोनो ही स्थानों पर दिए आवेदन का वाचन नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा एवं मनोज उपाध्याय ने किया वही मनोज चतुर्वेदी, अक्षय भट्ट ने प्रशासन को सम्बोधित करते हुए 24 घण्टे में ऐसे तथाकथित प्राचार्य पर कार्यवाही करने की बात कही।
आक्रोशित पत्रकारों ने उक्त प्राचार्य पर कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन करने की बात भी कही।
इस अवसर पर ओजस्वी कवि पत्रकार निसार पठान ने कविता के माध्यम से जिला प्रशासन को चेतावनी देकर उसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के पवन नाहर एवं जयस संगठन भी कन्या प्राचार्य के मर्यादाहीन व्यवहार पर आपत्ति दर्ज करा चुका है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश वैद्य ने किया व आभार भारतीय प्रेस आयोग के मध्य प्रदेश अध्यक्ष समकित तलेरा ने माना।
इस अवसर पर अंचल के अनेक वरिष्ठ पत्रकार संगठन के अनेक पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
