चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 चोर गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र) NIT:

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 चोर गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील में विगत कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा था. एक माह में पेटलावद तहसील के अलग-अलग कस्बों में पांच जगह चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था जिसमे.आरोपियों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया.

पुलिस ने चोरी की इन घटनाओ को अपना प्रेस्टीज प्वाइंट बना लिया था।

शनिवार को किया था खुलासा

शनिवार को पेटलावद एस डी ओपी सोनू डावर ओर थाना प्रभारी संजय रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विगत दिनों जो 5 चोरी की घटना हुई थी उसमें 9 आरोपियों को चिन्हित किया गया था जिसमें से 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है ।

चार आरोपी अभी भी फरार है उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा जो लूट हुई थी उसका खुलासा जल्द किया जाएगा

कुछ माल,व नगदी आरोपियों से बरामद किया गया है एस डी ओ पी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की अभी तक आरोपियों से केवल 5 मामलो में मात्र छ लाख से अधिक का माल जिसमें नगदी 2 लाख से अधिक है,
भी शामिल है बरामद किया गया है बाकी माल व नगदी जल्द ही आरोपियों से बरामद कर लिया जावेगा।

पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर माल जो चोरी किया गया था बरामद किया जावेगाl

पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे चोर गिरोह

उल्लेखनीय है की दिनांक 16. 11 /2021 की रात्रि में मनोज पुरोहित वकील के यहां हुई चोरी के बाद से दिनांक 6/ 12/ 2021 सारंगी में पुलिस कर्मचारियों अरुण गोयल के यहां की चोरी की घटना को लेकर पेटलावद पुलिस पर चोरों को पकड़.कर खुलासा करने को लेकर काफी दबाव बढ़ गया था बढ़ता दबाव देखकर एसडीओपी पेटलावद और थाना प्रभारी पेटलावद के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीमें चोरों को पकड़ने के लिए गठित की गई सधन चेकिंग अभियान रात्रि गस्त सहित सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसकी सफलता पुलिस विभाग पेटलावद को दिनांक 14/ 12/ 2021 रात्रि को सारंगी मैं 5 लोगों को गिरफ्तार कर हुई थी जिसका पूरा खुलासा शनिवार 18/ 12/21 को पुलिस ने किया था।

रायपुरिया पुलिस को दी थी रिमांड

प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुये पेटलावद पुलिस द्वारा बताया कि चोरी की वारदात करने वाले पांच गिरफ्तार अभियुक्त के रूप में नगदी व माल सहित किया गया जीसमे गुड्डू उर्फ नवल सिंह पिता बाबू मुनिया निवासी भांडन कुआं संदीप पिता रतन सिंह अरड निवासी जामु कुंडी रोहित उम्र 21 वर्ष निवासी अमरकोट लक्ष्मण टेटिया निवासी अमरकोट महेश पिता सकरा मोरी निवासी उमरकोट के रुप मैं किया गया था,जिन्हें सोमवार को रायपुरिया पुलिस को कोर्ट ने रिमांड पर सौपा दिया था ।

माल कर देंगे चोर रफा दफा

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार चोरों की निशान देही पर शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि यदि शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर होते चले गए तो उन्हें शीघ्र पकड़ना और शेष माल की बरामदगी करने के लिए पुलिस को अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।

इस संबंध में अधिकांश मामलों में यह होता चला आया है कि घटना के अधिक समय बाद चोरों की गिरफ्तारी होने पर पुलिस चोरों को तो गिरफ्तार करने में सफल हो जाती है लेकिन उनसे माल की बरामदगी नहीं हो पाती और पुलिस के प्रकरण न्यायालय में जाने के बाद आरोपियों को माल की बरामदग के अभाव में तथा साक्ष्य के अभाव में चोर कोर्ट से सजा पाने से भी वंचित रह जाते हैं।

स्थानीय कनेक्शन की भी हो जांच

इसके अलावा पेटलावद पुलिस को अभी फिलहाल आरोपियों के द्वारा चुराए गए माल को किन व्यापारियों की चोरी का माल बेचा जाता था उस तब तक भी पहुंचना आवश्यक है।

वही पुलिस के द्वारा अपने प्रेस कांफ्रेस में यह भी स्पष्ट रूप से बताया था कि इन चोर गिरोह का पेटलावद का स्थानीय लोगों से भी संपर्क रहा है !

गिरोह के अन्य सदस्य को पकड़ना भी जरूरी

इस संबंध मे सभी फरियादियो एवं आमजन का यह मानना है कि पुलिस के द्वारा जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनसे रिमांड एवं पूछताछ के पश्चात शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं धर पकड़ करने के साथ ही इनके द्वारा चोरी का सामान जिन व्यक्तियों को बेचा जाता था उन्हें भी गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।

इनका है कहना

हमारे द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर शेष आरोपियों को माल सहित पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही शेष आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे: एसडीओपी सोनू डावर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article