वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विकासखंड मितौली के ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ अवधपुर के प्राथमिक विद्यालय एवं गरगटिया गांव क्षेत्रों में लगातार बाघ के पद चिन्ह एवं बाघ देखा जा रहा था इसी को देखते हुए सत्येंद्र सिंह मैगलगंज रेंजर की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बाघ के बचाव एवं सावधानियां संबंधित निर्देश दिए गए तो वहीं पर मौजूद नागरिकों को बताया कि आप लोग जहां बाघ के पग चिन्ह अगर दिखाई पड़े तो वहां पर आप लोग मत जाइए और ऐसे में वन रेंज के अधिकारियों को सूचना देना चाहिए जिससे समय पर आकर उसकी जांच पड़ताल की जाए और आप लोग यह विशेष ध्यान रखिए जहां पर बाघ के पग चिन्ह दिखाई पड़े तो ऐसे में उस क्षेत्र के गन्नों के आसपास नहीं जाना चाहिए और ऐसे में बकरियां भी मत ले जाइए जिससे कोई खतरा हो सके अगर आप लोग अपने खेतों पर जाते हैं तो रात्रि के समय अपने पास टोर्च की व्यवस्था रखें और अकेले खेत पर ना जाएं वन्यजीवों से खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं इस बैठक में सभी लोगों को आगाह कर रहा हूं जिससे कोई खतरा न हो सके आप सभी लोग सचेत रहिए
इस बैठक में मौजूद रहे ग्राम प्रधान फूलमती, श्री राम, रामभाल, जय राम, डॉ राम मूर्ति, राहुल कुमार निषाद चुटिया वाला, आदि समस्त सम्मानित नागरिक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे.
