अली अब्बास, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जहीर अब्बास जैदी को आल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इससे पहले आप उतर प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ज्ञात हाे कि आल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा का गठन 2009 में किया गया था। लखनऊ में इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा प्रेस क्लब में अयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अब्बास चॉद ने की।
कार्यकारिणी में भारत के हर राज्य से शिया समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक व्यक्तियों के साथ-साथ समाज के हर सम्माननीय लाेगाें काे शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री समेत 24 लाेगाें काे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि, आल इण्डिया शिया मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय स्तर पर सभी धर्मों का समान करते हुए देश में भाई -चारा बनाये रखने में सहयोग करता रहेगा व देश में राष्ट्रीय व धार्मिक पर्वाें पर राष्ट्रहित में एकता भाई चारे का पैगाम पहुंचाने में आगे रहेगा। जहीर अब्बास जैदी के मनाेनय पर आदिल रजा, आमिल रजा, वासिफ रिजवी, आसिफ रिजवी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद दी है।
