उ.प्र. कांग्रेस कमेटी तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में झांसी में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित कर हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

उ.प्र. कांग्रेस कमेटी तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में झांसी में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित कर हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

राष्ट्र गौरव देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत सहित सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के हैलीकॉप्टर क्रैश में आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में महारानी की प्रतिमा के निकट श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान के लिए जनरल रावत एवं अन्य शहीद जवानों को अन्तिम प्र्रणाम करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस हृदय विदारक घटना में एकमात्र जीवत कैप्टन वरूण सिंह को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा देश एवं शहीद परिवारों को साहस प्रदान हो। सभा को सम्बोधित उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि यह हादसा देश की रक्षा में बहुत बड़ा आघात है जिसकी पूर्ति शीघ्र सम्भव नहीं है। ईश्वर इस मुश्किल वक्त से उभरने के लिए देश को साहस प्रदान करे। सभा का संचालन पूर्व मण्डल प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने किया।

उ.प्र. कांग्रेस कमेटी तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में झांसी में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित कर हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती नीता अग्रवाल, डॉ0 विजय भारद्वाज, सुनील तिवारी, अवनीश रावत, रशीद कुरैशी, शेखर नलवंशी, आकाश गौतम, राहुल चौहान, इन्द्रजीत बादशाह, सत्यपाल, मोहित प्रजापति, राज सिंह राजावत, अनुराग सिंह, भारत आजाद, रिंकू कुशवाहा, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे। अन्त में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article