मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आजकल हमारे नवनिर्वाचित एवं लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल की हर अदा अखबार की सुर्खियों की जीनत बनी हुई है। शपथ ग्रहण करने के बाद सचखंड एक्सप्रेस से दिल्ली से स्पत्निक प्रथम बार नगर आगमन पर उनके द्वारा ऑटो रिक्शा के माध्यम से अपने निवास पर पहुंचना भी एक नवाचार होकर हर तरफ जन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस इसके पूर्व के सांसदों का हाल यह था कि उनके आगमन के पूर्व ही वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत उन्हें लेने के लिए और घर तक छोड़ने के लिए सरकारी गाड़ियां लग जाती थीं लेकिन नव निर्वाचित सांसद की वीआईपी कल्चर से हटकर उनकी इस अदा पर हर कोई फ़िदा हो गया है। इस दौरान लोगों ने पूछा आपकी कार कहां खड़ी है। इस पर सासंद श्री पाटिल ने कहा कार की आवश्यकता नहीं है। मैं और मेरी पत्नी श्रीमती जयश्री पाटिल एवं भतीजा ओम, गार्ड सत्येंद्र ऑटो से घर जाएंगे। प्लेटफार्म से बाहर आते ही सांसद श्री पाटिल ने आवाज लगाई, ऑटो कहां है, किसकी बारी है। सांसद को देखकर ऑटो चालक भी हैरत में पड़ गए। सासंद ने 2 ऑटो किराये से लिए और स्टेशन परिसर से बाहर निकले। घर पहुँचने पर बताया, मैं आधी रात को बुरहानपुर पहुंचा, मैं नहीं चाहता था कि कोई परेशान हो इसलिए ऑटो किराये पर लिया।
दरअसल सासंद ने ऑटो के लिए आवाज लगाई तो पुराना परिचित ऑटो चालक विकास सनीसे मिल गया। उन्हें देखकर सांसद श्री पाटिल बोले आज भी आप ऐसे ही हो। अभी भी नहीं बदले। इसके बाद श्री पाटिल पत्नी के साथ ऑटो में बैठ गए। श्री पाटिल ने कहा मैं कई बार ट्रैन से देर रात दिल्ली, भोपाल से बुरहानपुर पहुंचा हूँ और ऑटो से घर आया हूँ।
