खंडवा लोकसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने के बाद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने ली लोक सभा में शपथ, केंद्रीय गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से की भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने के बाद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने ली लोक सभा में शपथ, केंद्रीय गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से की भेंट | New India Times

स्वर्गीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में प्रख्यात श्री ज्ञानेश्वर पाटिल उर्फ़ दादा दयालु को किस्मत का धनी व्यक्ति कहा जाता है। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले आशीर्वाद के बाद और क्षेत्र में उनकी और पार्टी की लोकप्रियता के चलते लोकसभा उपचुनाव में विजयश्री के बाद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लोक सभा पहुंच कर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की और अपनी धर्मपत्नी और पूर्व जिला पंचायत खंडवा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जय श्री पाटील, नेपानगर की विधायिका सुमित्रा कासडेकर, खंडवा के विधायक देवेंद्र वर्मा दीपक अग्रवाल और अपने भतीजे ओम शिवाजी पाटिल की उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह से भेंट करके उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही खंडवा संसदीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत भी कराया। नवनिर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट करके कोरोना काल में उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नेपानगर में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा चालू करने की अपील की। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपनी धर्मपत्नी जयश्री पाटिल के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करके उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उर्जा सदेव लोक कल्याण के काम के लिए प्रेरणा देती है। नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को भेंट के लिए समय देने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें अमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार माना।

By nit

One thought on “खंडवा लोकसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने के बाद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने ली लोक सभा में शपथ, केंद्रीय गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से की भेंट”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.