आजीविका के लिये भारिया परिवार के सभी सक्षम लोग कुछ न कुछ काम अवश्य करें: राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल. राज्यपाल ने भारिया परिवार के साथ किया स्वादिष्ट भोजन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आजीविका के लिये भारिया परिवार के सभी सक्षम लोग कुछ न कुछ काम अवश्य करें: राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल. राज्यपाल ने भारिया परिवार के साथ किया स्वादिष्ट भोजन | New India Times

महामहिम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल कल जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया के पातालकोट क्षेत्र के ग्राम कारेआम में श्री कमलशी भारती के घर पहुँचे। उन्होंने इस ग्राम में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि व जल प्रबंधन की जानकारी लेकर कहा कि प्रगति के लिए शिक्षा व नशामुक्ति आवश्यक है, बच्चों को पढ़ायें और रोजगार के लिये प्रेरित करें, रोजगार व आजीविका के लिये प्रशिक्षण लें।
राज्यपाल श्री पटेल ने बेहतर आजीविका के लिये प्रयासरत रहने के साथ ही पशुपालन व दुग्ध उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि दुधारू पशुओं का संरक्षण करें। आजीविका के लिये भारिया परिवार के सभी सक्षम लोग कुछ न कुछ काम अवश्य करें। उन्होंने पेयजल की उपलब्धता के साथ ही जल प्रबंधन पर आवश्यक चर्चा कर कहा कि खेती के लिये जल प्रबंधन आवश्यक है, इसलिये इस दिशा में भी कार्य करें। उन्होंने नशामुक्ति पर कहा कि नशें से दूर रहें तथा बच्चों को भी इससे दूर रखें। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी साकार करें। उन्होंने कहा कि शासन की कई कल्याणकारी योजनाएं है, उनका लाभ लें। योजनाओं का लाभ लेने के लिये जन जागृति की जरूरत है। शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति लाई जा सकती है। संवाद के दौरान राज्यपाल श्री पटेल के सामने ग्रामीणों ने सड़क, पी.एम.आवास, बिजली आदि विभिन्न समस्याओं को रखा और आवेदन भी दिये। ग्रामीणों से संवाद के बाद राज्यपाल श्री पटेल ने श्री कमलशी भारती व श्रीमती बुधिया बाई के घर स्थानीय व परंपरागत भोजन भी किया।
कमलशी व बुधिया खुशी से फूले नहीं समाये-श्री कमलशी भारती व श्रीमती बुधिया बाई ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके घर प्रदेश के राज्यपाल आयेंगे। जैसे ही राज्यपाल श्री पटेल उनके घर पहुँचे वे परंपरागत स्वागत कर खुशी से झूम उठे और अपने आँगन में बैठाया। राज्यपाल श्री पटेल ने उनके सुख-दुख का हालचाल पूछते हुए बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्री कमलशी के 11वी कक्षा में अध्ययनरत बेटे श्री रवि और 8 कक्षा में अध्ययनरत बेटी से भी बातचीत की। श्री कमलशी भारती व श्रीमती बुधिया बाई ने बड़े आदर भाव से परंपरागत रूप से स्थानीय मक्के व गेहूँ की रोटी, टमाटर की चटनी, चना की भाजी, दाल, मटर, पालक की सब्जी व कोदो की खीर खिलाई। राज्यपाल श्री पटेल ने उनके द्वारा परोसे गये स्वादिष्ट भोजन की सराहना भी की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन व पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article