अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार 2 फरार, हथियार खरीद फरोख्त मामले में पूर्व प्रधान सहित 7 लोग गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार 2 फरार, हथियार खरीद फरोख्त मामले में पूर्व प्रधान सहित 7 लोग गिरफ्तार | New India Times

थाना सिनौली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गये. पूर्व प्रधान सहित अवैध शस्त्र खरीद-फरोख्त में 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जगनारायण पांडे थाना सिंधौली प्रभारी निरीक्षक, व0 उ0 नि0 रामसुंदर, उ0 नि0 संजीव कुमार, हे0 का0 राजकिशोर, दीपक, संजीव आदि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना सिधौली के ग्राम महानंदपुर के जंगल में यूकेलिपस्टिक के बांग में चल रही फैक्ट्री का खुला करते हुए मुठभेड़ में नसीम थाना सिधौली को गिरफ्तार किया जबकि उसके दो साथी राजकुमार, बलराम मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये. मौके पर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बने व अधबने बने वस्त्र व उपकरण बरामद किय।

नसीम शस्त्र फैक्ट्री संचालक खरीद-फरोख्त में पूर्व प्रधान सत्येंद्र पाल निवासी महूंमहेश, थाना सिधौली,गुड्डू,फहीम अली शहजाद, मकसूद,शाहरुम 7 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

एस, आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिधौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है वही दो मौके से फरार हो गए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद किए है खरीद-फरोख्त में पूर्व प्रधान सहित 7 लोग गिरफ्तार नियम अनुसार थाना सिधौली में कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.