मजलिस हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान के तहत चलेगी: हाजी सैय्यद सादिक अली | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मजलिस हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान के तहत चलेगी: हाजी सैय्यद सादिक अली | New India Times

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के तत्वधान में विधानसभा प्रभारी हाजी सैयद सादिक अली की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर दलित मलिन बस्तियों में जगह जगह बच्चों को वस्त्र, बिस्कुट, फल वितरण का आयोजन किया गया. संविधान दिवस पर पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा भीमराव अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया. वक्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और जय भीम जय मीम के साथ पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की!
अध्यक्षता करते हुए हाजी सैय्यद सादिक अली विधानसभा प्रभारी ने कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर हम उस महान पुरुष को याद कर रहे हैं जिसने हमें लोकतंत्र देकर हमारे हाथ में सरकार बनाने का अधिकार दिया. पूर्व में राजा महाराजा गर्भ से पैदा होते थे आज आपके वोट से सरकारें बनती हैं, यह सब बाबा साहब के संविधान की देन है. ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिम पार्टी का भी वही उद्देश्य है बाबा भीमराव अंबेडकर के बताए हुए रास्ते पर चलना और उनके संविधान की रक्षा करना. जय भीम जय भीम का नारा बुलंद होगा दलित हिंदू मुसलमान पर अत्याचार बंद होगा जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी यह हमारा मौलिक अधिकार है. संविधान सभा के दौरान जिलाध्यक्ष सैय्यद अतहर अली, यूथ जिलाध्यक्ष सादिक़ खान, विधानसभा चुनाव प्रभारी अलाउद्दीन क़ुरैशी, जिला उपाध्यक्ष मो. फुरकान, महानगर अध्यक्ष यूथ रहीस खान, विधानसभा अध्यक्ष यूथ सलमान खान, ललितपुर जिला महासचिव फ़िरोज़ पठान, रेहान खान, सोहेल अली, राजकुमार, हरिराम, अशोक, अनूप वर्मा, अनिल रावत, राजेन्द्र कुमार, राजू सिरोठिया, विजय जैन, धर्मेंद्र प्रजापति, राजीव प्रजापति, राहुल यादव, पंकज कुशवाह, नीरज साहू, रवि कुमार, शरीफ अहमद एडवोकेट, गोरी बॉबी, सिद्दीक़ी, बबलू,आज़ाद, शरीफ अहमद, शारूख खान, मोहम्मद इब्राहिम, परवेज खान, रेहान खान, फहीम खान, विनोद वर्मा, विकार अली आदि मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.