मेघनगर एग्रो फॉस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मनमानी को लेकर जयस व भील प्रदेश के कार्यकर्ताओं का धरना, 5 गरीब मजदूरों को उनके हक की मजदूरी दिलवाने के बाद ही माने आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर एग्रो फॉस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मनमानी को लेकर जयस व भील प्रदेश के कार्यकर्ताओं का धरना, 5 गरीब मजदूरों को उनके हक की मजदूरी दिलवाने के बाद ही माने आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता | New India Times

मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र हर रोज किसी न किसी विषय को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है ताजा मामला एकेविन औद्योगिक क्षेत्र में एग्रो फॉस प्राइवेट लिमिटेड इकाई को लेकर आया है इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा पिछले 2 महीनों से गरीब मजदूरों की मजदूरी नहीं देकर उनको मानसिक प्रताड़ना देने का मामला जय आदिवासी युवा शक्ति जयस व भील प्रदेश के सक्रिय कार्यकर्ताओं के पास आया उसके बाद आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जाकर कंपनी के मैनेजर को अल्टीमेटम देकर चेताया था की 2 दिन यानी की सोमवार तक इन गरीब आदिवासी मजदूरों को उनकी मजदूरी मिल जानी चाहिए नहीं तो कंपनी के गेट पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

जिसकी पूरी जवाबदारी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की रहेगी l
2 दिन बीत जाने के बाद भी कंपनी का मैनेजर उन 5 गरीब मजदूरों को उनकी मजदूरी देने के बजाय उन पर दबाव बनाकर आनाकानी कर रहे थे बस फिर क्या था आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता एग्रो फॉस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मेन गेट पर धरना लगाकर बैठ गए l
जयस व आदिवासी संगठन के इन कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए कंपनी के मैनेजर सहित कई लोग आए पर आदिवासी संगठन के लोग कहां मानने वाले थे आखिर कंपनी के मैनेजर को इन पांच मजदूरों के खाते में उनकी मजदूरी ट्रांसफर करनी पड़ी उसके बाद आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया l

धरना प्रदर्शन में उपस्थित आदिवासी समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं में नारी शक्ति सुमित्रा मेडा, दिनेश वसुनिया, करण डामोर ,राकेश भूरिया, माधूसिंह डामोर ,दीपसिंह वसुनिया, पप्पू मुनिया ,राकेश मुनिया, अरविंद मुनिया ,अनिल मुनिया, खूनजी भूरिया ,मुकेश भूरिया, मानसिंह राठौड़, आदि बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे l
मजदूरों ने उनकी मजदूरी मिलने पर संगठन का आभार माना है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article