प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 संबंधित समीक्षात्मक बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 संबंधित समीक्षात्मक बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अर्हता तिथि 01/01/2022 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में विस्तृत समीक्षा की एवं दिशा -निदेश दिए।

समीक्षात्मक बैठक के दौरान भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल से संबंधित जिलों के साथ निम्नांकित बिंदुओं यथा: मतदान केन्द्रवार BLO की स्थिति, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची को हस्तगत कराने की तिथि, BLA की नियुक्ति एवं उपस्थिति दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की संख्यात्मक विवरणी, विशेष अभियान दिवस दिनांक: 7/11/2021 को प्राप्त कुल दावा एवं आपत्ति, दावा एवं आपत्ति के निष्पादन की संख्यात्मक विवरणी, लिंगानुपात की अद्यतन स्थिति, दोहरी प्रविष्टि में की गई।

लिंगानुपात की वर्तमान स्थिति समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की भागलपुर जिलांतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वार यथा: 152,-बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154- पीरपैंती (एस०सी०), 155-कहलगांव,156- भागलपुर, 157-सुल्तानगंज, 158-नाथनगर में लिगांनुपात क्रमशः 897, 905, 874, 897, 886, 885, 893 एवं समेकित लिंगानुपात 890 है।

बांका जिला का लिंगानुपात अन्य संबंधित विषयों के सन्दर्भ में भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल जिला के साथ विस्तृत समीक्षा की गई।

निदेश दिया गया कि लिंगानुपात में वृद्धि हेतु अधिकाधिक पात्र महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु ठोश प्रयास किया जाए। BLA की नियुक्ति की अद्यतन स्थिति समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि भागलपुर जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार यथा: बिहपुर, गोपालपुर,पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज,नाथनगर में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा क्रमशः 945, 1031, 969, 990, 711, 960, 614 एवं समेकित रूप से 6220 बी०एल०ए० की नियुक्ति की गई है।

बैठक में दावा, आपत्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों के अविलम्ब निष्पादन, अपलोडिंग एवं जागरूकताघ के उद्देश्य से अधिकाधिक प्रचार प्रसार हेतु निदेशित दिया गया।

समीक्षात्मक बैठक पश्चात आयुक्त सबौर प्रखंड पहुँचे जहां उन्होंने मध्य विद्यालय, रानी तालाब अंतर्गत बूथ संख्या:253 एवं 254 निरीक्षण क्रम में बी०एल०ओ० पंजी एवं मतदाता सूची की गहन जांच की एवं संबंधित बी०एल०ओ० को उपयुक्त दिशा- निदेश दिया।

आयुक्त ने निरीक्षण क्रम में विशेष अभियान के दौरान प्राप्त प्ररूप:6 की जांच की एवं संबंधित बूथ में दर्ज मतदाताओं के परिवार के बीच जाकर बात-चीत की। उनके परिवार से संबंधित किसी पात्र/नियमानुकूल योग्य व्यक्ति का नाम छूटा तो नही है,यदि छूटा है तो नियमानुकूल मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु यथोचित कारवाई की जाए।

संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को निदेश दिया गया की वैसे मतदाता जिनका छाया चित्र मतदाता सूची में धुंधला प्रतीत हो रहा है तो उनसे स्वच्छ छाया चित्र प्राप्त कर यथोचित कारवाई की जाए।

सबौर प्रखंड अवस्थित मतदान केंद्र निरीक्षण पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त जिला निर्वाचन कार्यालय में संचालित जिला संपर्क केंद्र का भी निरीक्षण किया।

आयुक्त ने जिला संपर्क केंद्र के प्रभावशाली संचालन हेतु आवश्यक कारवाई का निदेश दिया है।

निरीक्षण क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त के साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, आयुक्त के सचिव वारिस खान, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.