चोरी के विद्युत तार सहित एक गिरफ्तार तीन फरार, अवैध तमंचा भी बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

चोरी के विद्युत तार सहित एक गिरफ्तार तीन फरार, अवैध तमंचा भी बरामद | New India Times

कोतवाली पुलिस ने चोरी का लगभग 200 किग्रा विद्युत तार व अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक चोर गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गये हैं।

हरपाल सिंह बालियान प्र0नि0 थाना कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 सुनील कुमार मौर्य, हे0का0 बलविन्दर सिंह, राकेश सिंह, हे0का0 सन्तोष कुमार आदि पुलिस टीम ने एक ई-रिक्शा में चार व्यक्तियों द्वारा चोरी का विधुत तार बेचने जा रहे है जिनके पास अवैध तमंचा है की सूचना पर थाना पुलिस ने नूरहसन नि0 मो0 तारीन टिकली थाना सदर बजार को गर्रा नदी पुल से आगे सीतापुर रोड पर मय ई-रिक्शा जिसमें करीब 2 क्वन्टल चोरी का विद्युत तार लदा था एवं अवैध तमंचा 12 बोर व 1 कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इसके अन्य तीन साथी 1- साबू पुत्र निवासी मो0 पक्का तालाब बीबीजई हद्दफ निकट ईदगाह, 2. बाबू 3. सईद पुत्र सफीक निवासी मो0 पक्का तालाब बीबीजई हद्दफ निकट ईदगाह मौके से फरार हो गये. फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

सरवणन टी सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा पर चोरी का विघुत तार बचने जा रहे चोरों को पकड़ा जिस में एक चोर गिरफ्तार किया जिस के पास से एक तमंचा कारतूस बरामद किया और तीन चोर मौका देख कर भाग गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है. पकड़े गए युवक से 2 क्वंटल चोरी का विघुत तार बारम कर कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.