पेंशनर्स एसोसिएशन की बुरहानपुर इकाई ने खंडवा सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन की बुरहानपुर इकाई ने खंडवा सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा ज्ञापन | New India Times

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन की बुरहानपुर शाखा द्वारा 6 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान को खण्डवा लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के माध्यम से प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में पेंशनर्स की 6 सूत्रीय लम्बित मांगों का विस्तृत उल्लेख करते हुए विशेषकर राहत राशि D,R, जो जुलाई 2019 से सतत पेंडिंग चला आ कर आज 19 प्रतिशत शेष हो गया है, जिस से मध्य प्रदेश के समस्त पेंशनर्स काफ़ी परेशान होकर आर्थिक पीड़ा से त्रस्त है तथा महंगाई की मार को झेल रहे हैं।ज्ञापन देते समय एसोसिएशन के श्री प्रकाश मराठे उपाध्यक्ष,श्री रामदास सगरे कोषाध्यक्ष, श्रीमती मंगला दुबे सह सचिव, श्रीमती मीरा शर्मा सह सचिव, श्रीमती जमीला अंसारी , श्रीमती बेबी पाटीदार, श्री अरुण कुमार यादव, श्री कृपा शंकर पाण्डेय,श्री कामदेव जी, श्री ज़ेबा शरीफ, श्री महेश शिवहरे आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.