अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कमला नेहरू हॉस्पिटल में बच्चों के वार्ड में हुई आगजनी की घटना के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले तक कैंडल मार्च कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हाईकोर्ट के सिटिंग जजों से 3 सदस्यों की समिति बनाकर घटना की जांच कराने की मांग की है साथ ही साथ मृतक बच्चों के परिजनों को 50 लाख एवं घटना में घायल बच्चों के माता-पिता को 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है। कांग्रेसी नेताओं का आरोप हैं कि उक्त घटना मे 30 से अधिक बच्चे अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं साथ ही हादसे के शिकार बच्चों की पूरी जानकारी अस्पताल प्रबंधक नहीं दे पा रहा है. राजधानी की सबसे बड़ी अस्पताल में इतनी बड़ी घटना घटित हो जाना सरकार की अव्यवस्थाओं और प्रशासन की लापरवाही ही का नतीजा है. इस घटना से परिजनों को आघात हुआ है जिन्होंने अपने नवजात बच्चों की किलकारी भी नहीं सुन पाई, जन्म देने वाली मां अपने बच्चों को देख तक नहीं पाई है इसके लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, अवनीश भार्गव, जितेंद्र मिश्रा, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी, राजकुमार सिंह, मनोज शुक्ला, राहुल राठौर, प्रकाश चौकसे, योगेंद्र सराठे, संतोष कंसाना, मोनू सक्सेना अमित शर्मा गुड्डू चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
