राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक किसान रवि फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. हम आपको बता दें कि देवरी क्षेत्र के इन आधा दर्जन किसानों को क्षेत्र के समनापुर जलाशय से नहर के माध्यम से सिंचाई करने हेतु पानी दिया जाता है परंतु जब जलाशय से पानी नहर में छोड़ा जाता है तब वह पानी किसानों के खेतों तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता और पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पाती क्योंकि समनापुर जलाशय की नहर निर्माण में जिम्मेदारों के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते करीब 11 किलोमीटर लंबी नहर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गई, जिसमे जगह-जगह क्रक्स होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है और नहर का पानी खेतों में बह जाता है जिसके कारण किसानों तक पानी नहीं पहुंच पाता और किसानों की सिंचाई प्रभावित होती है किसानों ने जानकारी देते हुए बताया की समनापुर जलाशय से लेकर रिछाई जमतरा तक करीब 11:00 किलोमीटर लंबी और कुछ मायनर नेहरो का निर्माण किया गया था। एवं नेहर के बीच में बनाए गए साइफन भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे पानी पगडंडी वाले रास्ते और खेतों से होकर वहजाता है।

किसानों ने बताया कि रवि फसलों की सिंचाई हेतु कुछ ही समय मैं नहरों के माध्यम से पानी छोड़ दिया जाएगा और जल संसाधन विभाग के द्वारा ना तो टूटी हुई नेहरू का मरम्मत कार्य किया गया है और ना ही नेहरो की साफ सफाई की गई है पूरी की पूरी नहर है मिट्टी और झाड़ियों से चोक हो चुकी है जिस के संबंध में रिछाई ग्राम के किसानों ने अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा और ठेकेदारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस प्रकार की समस्या प्रत्येक वर्ष किसानों को भुगतनी पड़ती है क्यों विभाग द्वारा ना तो नेहरो की कोई साफ सफाई की जाती है ना ही रिपेयरिंग की जाती है जिसके कारण किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता और किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं जिसका उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों का कहना है कि यह समस्या पिछले चार-पांच वर्षों से निरंतर चल रही है जिस पर विभाग द्वारा हर वर्ष टाला मटोली कर दी जाती है और कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
वहीँ इस संबंध में हमारे संवाददाता ने जब सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर साहू से बात की तो उनका कहना था कि नहरों में जहां छोटी मोटी दरारें या क्रैक्स दिखाई देते हैं तो उनका मरम्मत कार्य किया जाता है और नहरों की साफ सफाई का कार्य चालू कर दिया गया है जो पानी छोड़ने के पहले नहरों की सफाई का कार्य पूरा किया जाएगा। किसानों की सिंचाई प्रभावित ना हो इसके लिए विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।
