साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित की मुहिम रंग लाई और शिव कुमार उपाध्याय निवासी राधेश्याम कॉलोनी वृंदावन रोड मथुरा डेंगू से पीड़ित जिनके प्लेटलेट मात्र 18000 रह जाने पर डॉक्टर ने पीड़ित परिवार को बताया मरीज की जान बचाने के लिए ( O+) ओ पॉजिटिव जंबो पैक ब्लड की तुरंत व्यवस्था कीजिए जब (O+) पीड़ित परिवार ने अपने रिश्तेदारों वा मिलने वालों के साथ मथुरा की ब्लड बैंकों से संपर्क साधा लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो पीड़ित परिवार वालों ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित से संपर्क किया उन्होंने मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्होंने एक मुहिम सोशल मीडिया पर चलाई और मात्र एक घंटे के अंदर सादाबाद के पास गांव घड़ी केसरी जनपद हाथरस के रहने वाले लोकेंद्र चौधरी ने अपना ग्रुप ओ पॉजिटिव बताते हुए कहा मैं कल सुबह आकर ब्लड दे सकता हूं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जब मरीज की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि रात को ही मरीज की जान बचाने के लिए रक्त देना पड़ेगा लोकेश चौधरी ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए देर रात्रि में ही हाथरस जनपद से मथुरा जनपद में लाइफ केयर ब्लड बैंक नेशनल हाईवे मथुरा के निदेशक बृजेश शर्मा के निर्देशन में आकर अपने शरीर से दूसरे व्यक्ति के प्राण बचाने के लिए जंबो पैक दिया रक्त वीर लोकेश चौधरी का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित भी अपनी टीम के साथ ब्लड बैंक में हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे | पीड़ित परिवार ने जंबो पैक लेते हुए तुरंत अपने मरीज को देर रात्रि में ही चढवाय जिससे पीड़ित मरीज की जान बचाई जा सके | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा ऐसे नेक इंसान लोकेश चौधरी को समिति रक्त वीर योद्धा सम्मान से सम्मानित करेगी.
