विधायक आरिफ मसूद की अनुसंशा पर नईम अहमद सैफी की सचिव पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विधायक आरिफ मसूद की अनुसंशा पर नईम अहमद सैफी की सचिव पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

विधायक आरिफ मसूद की अनुशंसा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ज़िला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा की सहमति से नईम अहमद सैफी को सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर अबरार अहमद खान, मेवालाल कनरजी, दीपक साहू, राशिद कुरैशी, हसीब उर रहमान, डाक्टर मोहम्मद नफीस, फहीम सैफी आदि ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं। सभी ने मुबारक बाद पेश करते हुऐ उनके उज्वल भविष्य की कामना की और संगठन के लिए निडर एवं निष्पक्ष कार्य करके संगठन को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की है। इस मौके पर नईम अहमद सैफी ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है, उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से मेहनत, लगन एवं निष्ठा, समर्पण भाव के साथ निभाउंगा साथ ही साथ कांग्रेसी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाजहित व संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाउंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.