पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा है आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा है आयोजन | New India Times

पुलिस झंडा दिवस दिनांक 21/10/21 से 31/10/21 तक आयोजित किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य/यातायात ग्वालियर श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित किए जा रहे हैं.

पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का हो रहा है आयोजन | New India Times

इसी क्रम में आज बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से के.आर.जी कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 27 छात्राओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर पक्ष एवं विपक्ष में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्री एम.आर.कौशल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नरेश अन्नोटिया, श्री विक्रम सिंह, थाना प्रभारी यातायात श्री बैजनाथ प्रजापति, महाविद्यालय की एन.एस.एस अधिकारी डॉ. श्रीमती वीणा शुक्ला, श्रीमती कृष्णा सिंह एवं महाविद्यालय की अन्य छात्राएं और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता जमरा द्वितीय स्थान प्रिंसी त्रिवेदी एवं तृतीय स्थान अंजली यादव ने प्राप्त किया। जिन्हें यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.