आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया: महंगाई के दौर में कशमकश में जिंदगी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल की कीमतें छू रही हैं आसमान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया: महंगाई के दौर में कशमकश में जिंदगी, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल की कीमतें छू रही हैं आसमान | New India Times

वैसे तो रोजगार है नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग महंगाई की मार झेल कर कर रहे गुजर बसर फिर भी जान तोड़ महंगाई से आम जनता की जिंदगी कशमकश में गुजर रही है. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के लगातार बढ़ते दाम आम जनता की हालत पतली करते जा रहे हैं. बढ़ती महंगाई आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे खाद्य तेल की बात की जाए तो ₹140 लीटर तेल के दाम चल रहे हैं, रसोई गैस 900 रुपए के पार तो डीजल ₹106 के पार हो चुका है और पेट्रोल के दाम ₹118 के पास हो चुके हैं।
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया कहावत बिल्कुल परफेक्ट बैठ रही है. आखिर कब मिलेगी आम जनता को राहत लगातार महंगाई की मार से आम इंसान की हालत दिन-ब-दिन महंगाई के इस दौर में खस्ता होती चली जा रही है, कमरतोड़ महंगाई का बोझ लेकर जीवन यापन परिवार का भरण पोषण कर रहे लोग रोज इसी आस में टूट रही लोगों की आस महंगाई से कब मिलेगी राहत।

By nit