मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेवा सदन विधि महाविद्यालय बुरहानपुर के प्राचार्य श्री मोहन सोनी ने बताया कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर (डीएवीवी) द्वारा घोषित एल.एल.बी. षष्ठम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम के अनुसार सेवासदन विधि महाविद्यालय बुरहानपुर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की छात्रा कु. श्रेया मिश्रा (64.22%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर कु. दिव्या चैहान (62.44%) एवं तृतीय स्थान पर कु. यशवी जरीवाला ने (60.80%) अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। इस सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने छात्र/छात्राओं को पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित कर उज्जवल एवं स्वर्णिम मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं साथ ही न्यायिक सेवा की तैयारी करने की प्रेरणा दी।छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, द्वितीय उपाध्यक्ष एवं विधि विभाग प्रमुख श्री सुरेष मुंशी, प्राचार्य डाॅ. अनिल कापडिया, मैनेजर श्री मनीष पटेल एवं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहन सोनी, प्रो. शैलेन्द्र पचोरी, प्रो. शेरसिंह पवार, प्रो. वैशाली गुप्ता सहित समस्त प्राध्यापकगणों ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
