वरिष्ठ शायर शकील ग्वालियरी का हुआ सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वरिष्ठ शायर शकील ग्वालियरी का हुआ सम्मान | New India Times

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर मरहूम निदा फ़ाज़ली के जन्मदिन पर ग्वालियर के टाउन हॉल के एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन डॉक्टर राकेश पाठक की अध्यक्षता में एवं युवा विधायक श्री सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य अतिथि में जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास के तत्वधान में संपन्न हुआ, जिसमें ग्वालियर के वरिष्ठ शायर जनाब शकील ग्वालियरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मरहूम निदा फ़ाज़ली के कृतित्व पर उर्दू के आलोचक, इतिहासकार वकार सिद्दीकी ने व्याख्यान दिया। निदा फ़ाज़ली के व्यक्तित्व पर जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास की मान्यता सरोज ने रोशनी डाली। इस समारोह में जनाब आमिर फारुकी मछली शहरी, डॉ जाहिदा शबनम जयपुर, इमरोज ने निदा फ़ाज़ली साहब के कलाम सुनाए। प्रो. वसीम इफ्तेखार अंसारी ने शकील गवालियरी के साहित्यिक योगदान का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन लोक जतन के संपादक बादल सरोज ने किया।

By nit