शहीद अशफाक उल्ला खान व पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की याद में 22 अक्टूबर को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन का होगा आयोजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शहीद अशफाक उल्ला खान व पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की याद में 22 अक्टूबर को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन का होगा आयोजन | New India Times

देश की आजादी में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों की याद में 22 अक्टूबर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन मदरसा मोहम्मदिया वार्ड क्रमांक 7 जुन्नारदेव में 22 अक्टूबर सुबह 11:00 से 3:00 तक किया जा रहा है जिसमें मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का नि:शुल्क उपचार एवं ऑपरेशन नेत्र चिकित्सालय लायंस हॉस्पिटल परासिया में होगा. उपरोक्त जानकारी जी एस खान सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मोहम्मद ताहिर ने दिया है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के समापन अवसर पर 2:00 बजे से जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे वितरण एवं शहीद अशफाक उल्ला खान तथा पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की क्रांतिकारी जिंदगी पर अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा. आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर इस गरिमामई राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम में अपनी गरिमा में उपस्थिति प्रदान करने की अपील की गई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article