बरेली जनपद का तस्कर विपिन कुमार एक करोड़ 10 लाख रुपये की अफीम के साथ हुआ गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बरेली जनपद का तस्कर विपिन कुमार एक करोड़ 10 लाख रुपये की अफीम के साथ हुआ गिरफ्तार | New India Times

थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने विपिन कुमार निवासी जनपद बरेली को गिरफ्तार कर एक करोड़ 10 लाख रुपए की अफीम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है.

एस.ओ. सुंदर लाल वर्मा थाना गढ़िया रंगीन, एसआई घनश्याम बहादुर, हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब आदि पुलिस टीम ने रामपुर चौराहे से विपिन कुमार थाना भमोरा जिला बरेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की साथ ही एक मोटरसाइकिल एवं एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देश पर मादक तस्करों के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई में थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने विपिन कुमार नाम की बरेली निवासी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक करोड़ 10 लाख रुपए की अफीम बरामद की गई है. गिरफ्तार अभियुक्त पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article