जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें:कलेक्टर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें:कलेक्टर | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के 55 आवेदन प्राप्त किए।

जन सुनवाई में ठाकुर कीर्ति सिंह, अध्यक्ष ज्यूबली राजपूत बोर्डिंग हाउस ट्रस्ट झाबुआ एवं व्यवस्थापक द्वारा ज्यूबली राजपूत बोर्डिंग हाउस ट्रस्ट झाबुआ के परिसर से अतिक्रमण हटाने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया गया एवं राजस्व अभिलेखा खसरा खतोनी हेतु भी आवेदन प्रस्तुत किया गया।

इसी तरह बदा पिता अबजी बारिया ग्राम खेडी झाबुआ द्वारा मनरेगा योजना में स्वीकृत कुए की राशि मजदूरी का भुगतान करने के संबंध में प्रस्तुत किया।

श्री गोपीचंद पिता मेघराज सिंधी निवासी मेघनगर द्वारा आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मेघनगर में प्रदत्त आवास रिक्त नहीं करवाने बाबत प्रस्तुत किया गया।
जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिए कि जो आवेदन आए है उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 7 दिवस के अन्दर निराकरण करे एवं इन आवेदन पत्रों की समीक्षा टी एल की बैठक में होगी। जिला अधिकारी आनिवार्य रूप से जन सुनवाई में स्वयं उपस्थित हो एवं अपना प्रतिनिधि नहीं भेजे। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर इसके फोटोग्राफ तत्काल ही भेजे।
जनसुनवाई में आवेदकों को सम्मान पूर्वक चाय पिलाई गई एवं उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन का निराकरण सकारात्मक रूप से निराकरण करने का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, आदी उपस्थित थेथे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article