फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच जिला अस्पताल में नये नये मामले सामने आ रहे हैं। कहीं दलालों के द्वारा मरीजों को बहला फुसला कर प्राइवेट नर्सिंग होमों में ले जा कर मरीजों की जेब ढीली करने का खेल चलता है तो कहीं मृत्यु मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस के नाम पर ठगा जाता है, तो कहीं वार्डों में अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा इंजेक्शन लगा कर वसूली किया जाता है। कुल मिलाकर जिला अस्पताल स्वास्थ्य कर्मियों की मिली भगत से पूरी तरह दलालों के नरगे में है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ ऑपरेशन में मरीजों को बाहर से बेहोशी के इंजेक्शन व् दवाएं, सर्जिकल दस्ताने के साथ ढेरों दवाइयों का पर्चा धम दिया जाता है जबकि वार्डो में दवाओं समेत सारे सामान प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। आरोप है कि दलाली के इस खेल को सीएमसएस जानबूझ कर नजरअंदाज करते हैं। यही कारण है कि अस्पताल के वार्डो में एक एक इंजेक्शन पर पैसा वसूलते बाहरी स्टाफ दिखते हैं। डॉक्टरों के संरकक्षण में चल रहे इस कमीशनखोरी के खेल में मरीज और उसके परिजन बराबर पिसते रहते हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है ताकि मरीजों के इस लूट का खेल पर लगाम लग सके।
