जमीअत उलमा मध्यप्रदेश एवं सर्व धर्म सद्भावना मंच की टीम ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश एवं सर्व धर्म सद्भावना मंच की टीम ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश एवं सर्व धर्म सदभावना मंच द्वारा राष्ट्र पिता मोहन दास करमचंद महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। इस मौके पर हाजी इमरान ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि महात्मा गांधीभारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वह सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नाम से जानती है।1929 में गांधी जी का भोपाल में आगमन हुआ उस वक़्त वह नवाब हमीदुल्लाह खान के मेहमान रहे। गांधी जी को राहत मंज़िल में ठहराया गया ।बेनज़ीर मैदान में गांधी जी ने आम सभा की जिस में सर्व धर्म सभा भी हुई गांधी जी ने भोपाल के खिरनी वाले मैदान में चरखा भी चलाया ।आज उन्हें और उनके आदर्श को हर कोई याद कर रहा है जिस आज़ाद देश में हम सांस ले रहे हैं यह उनकी और उनके साथ सभी धर्मों के लोगो ने दी क़ुर्बानीयों कि देन है। हाजी इमरान ने कहा कि आज फिर वही समय है कि हमे और हमारे देश को उन्ही आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की ज़रूरत है जिसके लिए गांधी जी के सिद्धांतों आदर्शों और देश की आज़ादी देश की एकता अखण्डता के लिए दी गई क़ुर्बानीयों को आम करने की ज़रूरत है ताकि आने वाली नस्ले इन से सिख कर देश हित में आगे बढे आज के दिन यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके आदर्शों और सिंद्धान्तों को आम करें अंहिसा के रास्ते पर चलें और उन्हें अपनाए और देश की एकता अखण्डता भाई चारे को क़ायम रखने के लिए बुनियादी मेहनते करें आज का दिन अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है और हम सब उसी रास्ते पर हैं जैसा वो चाहते थे कुछ कमियां ज़रूर आई हैं पर उनको दूर करना समय की बड़ी ज़रूरत है ।इस मौके हाजी इमरान ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज़ादी का अमृत महा उत्सव मनाया जा रहा है और जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब ने भी पूरे वर्ष इस अमृत महा उत्सव को मनाने का सुनिश्चित किया है जिसके तहत भारत के वीर सपूतों महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया जा रहा है इसी कड़ी में आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को भी याद किया गया ।इस मौके पर हाजी मोहम्मद इमरान,हाफिज़ इस्माईल बैग, मौलाना हनीफ़,डॉक्टर निज़ामुद्दीन आदि ने ग़ांधी जी को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ मे टीम ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि गांधी जी की भोपाल शहर से जो यादें जुड़ी है उनको संवारने की कोशिश की जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article