अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में लंबे समय के बाद कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मध्यप्रदेश की कार्यकारणी में बदलाव किया है। जिसमें रीवा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी को मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। प्रदेश प्रवक्ता समर्थ समाधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि मंजुल त्रिपाठी विगत कई वर्षों से छात्रहित में कार्य कर रहे थे जिसको देखते हुए आगर मालवा विधायक विपिन वानखेडे की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मंजुल त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

समर्थ समाधिया ने बताया कि मंजुल त्रिपाठी को मध्यप्रदेश एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, भोपाल एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, राहुल मण्डलोई, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकाश चौहान, एनएसयूआई मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार, प्रदेश प्रवक्ता समर्थ समाधिया, भोपाल एनएसयूआई आईटी सेल के सह समन्वयक लक्की चौबे, जिला सचिव भव्य सक्सेना, अनुराग दुबे, देवेंद्र सोनारे एवं समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। वहीं मंजुल त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन द्वारा उन्हें दी गयी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
