रमजान में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर एमआईएम ने बिजली विभाग को दिया ज्ञापन | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

New India Times

आने वाले दिनों में मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान शुरू होने जा रहा है। रमजान के दौरान इबादत करने वाले लोगों को बिजली की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर एमआईएम ने बिजली विभाग से मांग की है।

एमआईएम जिला अध्यक्ष सैयद इरफान के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष सैयद अफसर एवं अन्य पदाधिकारियों ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रमजान माह में बिजली कटौती न किए जाने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

इस अवसर पर एमआईएम के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article