जमीयत ए उलमा बुरहानपुर ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिहाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जमीयत ए उलमा बुरहानपुर ने मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिहाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

जमीयत ए उलमा बुरहानपुर के अध्यक्ष मुफ्ती अंसार अहमद कासमी और सचिव मौलाना मोहम्मद इकबाल फैजी के संयुक्त हस्ताक्षर से भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम बुरहानपुर के माध्यम से सौंप कर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान हजरत मौलाना कलीम सिद्धकी पर यूपी में दर्ज झूठे प्रकरण को वापस लेने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है। इस अवसर पर मुफ्ती अंसार अहमद कासमी, मौलाना इकबाल फैजी, मौलाना अतीक ईशाअती, हाफिज शाकिर ईशाअती, हाफिज इमरान फैजी, अधिवक्ता मुमताज़ जावेद, हाजी बशीर बेग, नजीब उल्ला अंसारी (मियां सेठ) आदि मौजूद थे। जमीअत उलमा बुरहानपुर के अध्यक्ष मुफ्ती अंसार ने कहा कि हम शासन से मांग करते हैं कि मौलाना कलीम सिद्दीकी को बाइज्जत बरी करें। उन पर जो झूठा आरोप लगाया गया है, उस को दूर करें। अधिवक्ता एवं जमीअत उलमा बुरहानपुर के सदस्य मुमताज जावेद ने कहा कि यह सब सियासत है और इलेक्शन का मसला है। जब-जब इलेक्शन करीब होते हैं, तो अपने वोट के लिए किसी बाइज्जत मुसलमान पर कोई इल्जाम लगाकर सियासत खेली जाती है। जमीयत उलमा बुरहानपुर के सचिव मौलाना ने कहा कि मौलाना कलीम साहब का यह संदेश है कि इंसान को इंसान बनाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article