बंधे के निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी छेड़ेगी आंदोलन: इंजीनियर इमरान लतीफ़ | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

बंधे के निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी छेड़ेगी आंदोलन: इंजीनियर इमरान लतीफ़ | New India Times

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया जहाँ उन्होंने मौजूदा हालात के लिये पूर्व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रतिवर्ष बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य के नाम पर लाखों करोड़ों रूपया बर्बाद हो रहा है लेकिन तस्वीर नहीं बदल रही है। जिस तरह से पैसों की बर्बादी पूर्ववर्ती सरकारों में हुई है और नतीजे सिफर हैं, कहा जा सकता है कि व्यापक जनहित को दरकिनार कर केवल सरकारी धन का बंदरबांट हुआ है। बाढ़ का स्थायी समाधान तलाशने के किसी भी दल के नेता तनिक भी गम्भीर नहीं रहे हैं।

बाढ़ जहां ग्रामीणों के लिये विपत्ति है वहीं सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के लिये अवसर। आप इंजीनियर इमरान लतीफ़ डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दो दिवसीय दौरे पर थे।

बंधे के निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी छेड़ेगी आंदोलन: इंजीनियर इमरान लतीफ़ | New India Times

इस दौरान उन्होंने भरवठिया मुस्ततहकम, पिकौरा, वीरपुर, कोल्हुआ, सेखुई, नेबुआ, बिजवार बढ़ई, पेरड़ियाजीत, फत्तेपुर, धनोहरी, तेतरी, खुर्पहवा, धनोहरा, रेडवरिया आदि गाँवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।

इमरान लतीफ़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता बाढ़ की त्रसादि झेल रही है और क्षेत्रीय नेतागण दौरे के नाम पर राजनैतिक पिकनिक मनाने मे व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त गांव के लोग दवाई, इलाज, राशन आदि के लिए परेशान हैं, फ़सल, जान ओ माल, पशुधन की भारी क्षति से तबाह हैं लेकिन शासन प्रशासन के ज़िम्मेदार फोटोबाज़ी- मिडियाबाज़ी में मस्त हैं।

बंधे के निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी छेड़ेगी आंदोलन: इंजीनियर इमरान लतीफ़ | New India Times

आप नेता इंजीनियर इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा के जब तक राप्ती नदी के तट पर वीरपुर कोल्हुआ से डुमरियागंज तक बंधे का निर्माण नहीं कर दिया जाता तब तक प्रतिवर्ष राप्ती के उफान की वजह से बाढ़ की पुनरावृत्ति होती रहेगी। इंजीनियर लतीफ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते बंधे के निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।

इस दौरान आप महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिज़वी, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चन्द आर्या, पूजा गौतम, रामनाथ यादव, इरफान हाशमी, संतराम, दिनेश तिवारी, अमित निषाद, पीतांबर मौर्य, मिथुन राजभर, रामकेश अग्रहरि, प्रदीप श्रीवास्तव, गुलबदन सिंह आदि मौजूद रहे।

By nit