अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
“NIT के ख़बर का असर”
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के स्वामी शांति प्रकाश नगर (कमल नगर ) में लगभग 25 वर्षों से रह रहे लोग सड़क जैसी सहूलत से वंचित थे।
वहां के रहवासियों ने 10/12/2016 को NIT सावांददाता को बताया था कि हमारे मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, मगर कुछ गलियों में अभी तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ है ।NIT ने वहां के रहवासियों की समस्याओं को प्रमुख्ता से प्रकाशित की थी। जिस से शासन-प्रशासन हहरकत में आई और वहां निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया।
वहां के रहवासी ने कविता अरोड़ा , शंकर गंगलानी , रमेश शोभानी ,सरिता ,जानकी ,रोहन अरोड़ा आदि लोगों ने NIT का शुक्रिया अदा किया और आशा व्यक्त की है कि आगे भी NIT जनसमस्याओं को उजागर करती रहेगी।
