जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण | New India Times

बहराइच जिला न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के साथ जिला कारागार बहराइच का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय इत्यादि का निरीक्षण किया तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए किये गये प्रबन्ध का जायज़ा लेते हुए कारागार प्रशासन का सजगता बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सी.जे.एम. जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव श्रीमती शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्रशिक्षु पी.सी.एस. अमन देओल, न्रभारी कारागार अधीक्षक आनन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर एस.के. त्रिपाठी व देवकान्त वर्मा, चिकित्सक डॉ. आभाष अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.