राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी क्षेत्र के बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने देवरी एसडीएम को मुख्यमंत्री एवं उर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव एवं जनपद अध्यक्ष अंचल आठया को भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मध्यप्रदेश में आउटसोर्स बिजली कर्मचारी तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में बिजली सेवाएं प्रभावित होना शुरू हो गई हैं। कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं। आज तीसरे दिन भी हडताल जारी रही तथा आज रैली निकाल निकालकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में 12 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने मांग की है कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों को संविलियन किया जाये। केन्द्र के समान आउटसोर्स कर्मचारियों को समान वेतन दिया जाये। नौकरी सुरक्षा हेतु 62 वर्ष तक आयु सीमा तय की जाये। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों की तरह आपातकालीन बिजली ठेका-संविदा कर्मियों को भी तीन हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता प्रदान किया जाये। ठेकेदारी प्रथा के दौरान बढती बिजली दुर्घटनाओं में मृतक हुए सभी बिजली आउटसोर्स ठेका कर्मियों के परिजनों को संविदा नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान करने हेतु आदेश जारी किये जाये।एवं अन्य मांगें भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

इस संबंध मे क्षेत्रीय विधायक का कहना है कि बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगे जायज है प्रदेश सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है उनकी मांगे पूरी होना चाहिए बिजली कर्मचारी विभिन्न परिस्थितियों मे भी कम बेतन मे 24 घंटे सेवाएं दे रहे है यदि यह आउटसोर्स कर्मचारी अपना काम बंद कर दे तो बिजली का भारी संकट उत्पन्न हो जायेगा मै पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं उर्जा मंत्री से इनकी मांगे पूर्ण करवाने का प्रयास करेंगे।

हर्ष यादव पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक देवरी इस संबंध मे संगठन अध्यक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगें पूरा करने के लिए आश्वासन दिया था. लेकिन तय समय पर मांग पूरी नहीं की गईं. इससे पहले भी सिर्फ आश्वासन दिये गये यही कारण है कि अब सभी कर्मचारी तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और मांगे पूरी नहीं की गई तो हडताल आगे भी जारी रखेंगे आज पुनः एसडीएम देवरी को मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है साथ ही क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव को भी ज्ञापन दिया गया है।
