रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वच्छता की बुनियाद सम्मान समारोह भोपाल में राज्य स्तरीय में तीन श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगर पालिका दमुआ को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रदेश में तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया जोकि दमुआ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सम्मान समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के हाथों सीएमओ डीपी खांडेकर ने यह सम्मान प्राप्त किया।
दमुआ के कचरा वाहन से सभी वाडो से आए सूखे कचरे को मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर आधुनिक तकनीक से नवनिर्मित व उपयोगी प्रदेश स्तर की रैकिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैस्ट कम्पोस्ट ईकाई में गीले कचरे के प्रबंधन के लिए प्रदेश स्तर पर द्वितीय और गीले कचरे का वेस्ट प्रबंधन कर जैविक खाद बनाने के लिए संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके ने कहा यह सम्मान दमुआ के प्रत्येक वार्डवासियों का है जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस पुरस्कार के हकदार हमारी स्वच्छता टीम के सभी साथी है।
सेवा भाव में जुटे स्वच्छता दुतो का सम्मान गांधी जयंती के अवसर पर लाइन्स सेवा समिति एवं एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन दमुआ इकाई के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी जानकारी रवि साहू एवं शिव यादव द्वारा दी गई।
