मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एनएसएस के जिला संगठक एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर वायके शर्मा के मार्गदर्शन में एनएसएस अधिकारी छात्रा इकाई डॉ रश्मि नागवंशी एवं छात्र इकाई अधिकारी डॉ एस के शेण्डे के कुशल संचालन में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सोमवार 27 सितंबर को किया गया. महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ स्टाफ ने भी इस वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन लगवाई छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा वैक्सीनेशन के लाभ बताए गए और छात्रों से अपील की गई कि अपने नजदीक रहने वाले पड़ोसियों छात्रों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर उन्हें वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि कोविड-19 की तीसरी लहर से बचा जा सके इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पी अजवानी, डॉक्टर एके टांडेकर, डॉक्टर संगीता वाशिंगटन, प्रो आरके चंदेल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे के निर्देशन में वैक्सीनेशन प्रभारी प्रोफेसर आरडी वाडीवा के मार्गदर्शन में नगर पालिका से वाहन प्रभारी एलपी सक्सेना, रमता शर्मा, शिक्षक पावेल सिंह, महिंद्र डेहरिया, विजय अहिरवार, एएनएम प्रिया सिरसाम सहित इस वैक्सीनेशन महा अभियान में एनएसएस के स्वयं सेवक और सेविकाओं का विशेष योगदान रहा.
