लखनऊ के मोहनलालगंज अंतर्गत मऊ मिनिस्टेडियम के आगे नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर बड़े- बड़े खड्ढों में भरा बरसात का पानी, रास्ता चलना है दूभर | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ के मोहनलालगंज अंतर्गत मऊ मिनिस्टेडियम के आगे नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर बड़े- बड़े खड्ढों में भरा बरसात का पानी, रास्ता चलना है दूभर | New India Times

लखनऊ के मोहनलालगंज अंतर्गत ग्राम मऊ- मिनिस्टेडियम के आगे नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर बड़े- बड़े खड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है जिससे राहगीरों का उस रास्ते पर चलना दूभर हो गया है. ग्रामीणों सहित स्थानीय निवासियों का इस रास्ते से होकर आना- जाना मुश्किल हो रहा है. गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है और पानी में छुपे बड़े-बड़े गड्ढों का पता लगाना मुश्किल है जिस कारण राहगीर इस रास्ते पर बड़े बड़े गड्ढों में गिर कर आये दिन चोटिल होते रहते हैं. आपको बता दें कि यह रास्ता काफ़ी समय से ख़राब पड़ा हुआ है. इस मार्ग के ख़राब हालात में होने की बात जिम्मेदारों के संज्ञान में होने के बावजूद इस रास्ता की सुध लेने को अब तक कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है, इस ख़राब रास्ते की समस्या काफ़ी समय से बनी हुई है और लोगों को इस समस्या से निज़ात नहीं मिल पा रही है. यह एक गम्भीर विषय है कि आखिरकार इस मार्ग का निर्माण कार्य क्यों नहीं कराया जा रहा है, जबकि यह रास्ता आगे कई गांवों को जोड़ता है और कम दूरी तय कर इस रास्ते से ग्रामीण राहगीर अपने गाँव घर पहुंच जाते हैं. अब देखने वाली बड़ी बात यह होगी कि आखिरकार कब इस मार्ग का निर्माण होता है व कब इस ख़राब रास्ते से ग्रामीणों, राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को निजात मिल पाती हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.