सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुराने विद्युत उप केंद्र से चोरों ने कार्यालय में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी, कुछ घंटे में पुलिस ने चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अज्ञात चोर पुराने विद्युत उपकेंद्र कार्यालय में रखे हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य विद्युत उपकरण अज्ञात चोर लेकर चंपत हो गए. शुक्रवार सुबह ऑफिस पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने ऑफिस का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा देखा जिसे देख कर उनके होश उड़ गए जिसकी सूचना कर्मचारियों ने स्थानीय मोहनलालगंज कोतवाली मे दी सूचना मिलते ही मोहन लालगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा व कस्बा इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद यादव मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी खोजबीन करते हुए कुछ दूर जाकर झाड़ियों में चोरी हुआ सारा सामान पुलिस ने बरामद कर लिया हैजिसके बाद पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी गई है।
