त्यौहारी सीजन में और महंगाई बढ़ाने की तैयारी में है सरकार: अखिलेश यादव | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

त्यौहारी सीजन में और महंगाई बढ़ाने की तैयारी में है सरकार: अखिलेश यादव | New India Times

भाजपा सरकार रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता से एतिहासिक कर वसूली कर रही है। अब प्रदेश का बच्चा-बच्चा उसकी सच्चाई जान गया है और वर्ष 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता को ज्यादा से ज्यादा तकलीफें देने पर आमादा है। अभी जितनी महंगाई है उससे ही लोगों की कमर टूट गई है अब उस पर और चोट देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि त्यौहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल के साथ साथ रसोई गैस के दाम और ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं। सरकार को लग रहा है कि उपभोक्ता एक हजार रुपये का सिलिंडर भी खरीद सकते हैं. शुक्रवार को अखिलेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश में आक्रोश है। भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में महंगाई और भ्रष्टाचार कम करने की घोषणा बड़े जोरशोर से की थी लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने हर दिन लोगों को मंहगाई की आग में झोंका है। महंगाई ने आम जनता, किसान सभी को पस्त कर दिया है। फसल का दोगुना दाम मिलने की बात तो हवा हवाई हो गई, किसान को फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। गरीब परिवार उज्जवला के मंहगे सिलिंडर भरवाने में असमर्थ हैं। अब इसके दाम और बढ़ाने की तैयारी है। भाजपा सरकार रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता से एतिहासिक कर वसूली कर रही है। अब प्रदेश का बच्चा-बच्चा उसकी सच्चाई जान गया है और वर्ष 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.