आदिवासी के पट्टे की ज़मीन पर दबंग द्वारा जबरन कब्जा कर कराया जा रहा है निर्माण कार्य, युवक ने एसडीएम से लगाई गुहार | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी के पट्टे की ज़मीन पर दबंग द्वारा जबरन कब्जा कर कराया जा रहा है निर्माण कार्य, युवक ने एसडीएम से लगाई गुहार | New India Times

झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत सारंगी में इन दिनों शासकीय जमीनों के पट्टे की खरीद बिक्री का खेल दबंग भू माफिया खेल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सुर्ख़ियों में चल रहा है. ग्राम सारंगी में शासकीय जमीन के पट्टे पर किसी ने मकान बना लिया है तो किसी ने पक्की दुकान का निर्माण कर दिया है. इसी को लेकर आदीवासी युवक अमरसींग ने बताया के ग्राम पंचायत से लेकर पटवारी तक को दबंगों ने ले देकर खरीद लिया है. रिश्वतखोरी के चलते किसी का भी शासकिय जमीन का पट्टा किसी के नाम पर भी कर दिया जाता है. ऐसा ही एक ताज मामला ग्राम पंचायत सारंगी में सामने आया है. ग्राम सारंगी के आदीवासी युवक अमर सिंह भाभर ने पेटलावद पहुंच कर एसडीएम गेमावत को एक आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम सारंगी में उसकी काकी का शासकीय जमीन का पट्टा था जिसे गांव के ही राकेश ने प्रलोभन देकर उससे वह पट्टा खरीद लिया.

आदिवासी के पट्टे की ज़मीन पर दबंग द्वारा जबरन कब्जा कर कराया जा रहा है निर्माण कार्य, युवक ने एसडीएम से लगाई गुहार | New India Times

अमरसींग ने बताया के पंचायत से सेटिंग कर पट्टा राकेश के नाम से फर्जी तरीके से करवा दिया है. अमरसीग ने कहा कि राकेश ने उसकी काकी के शासकीय पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां पर पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया जबकि शासकीय पट्टे के पास शासकीय हेडपंप भी है जहां से वार्ड क्रमांक 5 के रहवासी पीने का पानी भरते हैं, उस हेडपंप को भी भू माफिया ने कब्जे में ले लिया और हेडपंप के आगे भी पक्का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है, हैंडपंप को भी बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा.

आदिवासी के पट्टे की ज़मीन पर दबंग द्वारा जबरन कब्जा कर कराया जा रहा है निर्माण कार्य, युवक ने एसडीएम से लगाई गुहार | New India Times

अमरसिंह ने मांग की है कि शासकीय पट्टा जिसके नाम से था उसी के नाम से ही रहने दिया जाए और तत्काल पक्का निर्माण का चल रहा काम रुकवा कर उसकी पूरी जांच की जाए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article