वैक्सीनेशन को लेकर उत्साहित बुजुर्ग महिला श्रीमती दुक्खो बाई घोड़े पर सवार होकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच लगवाया कोविड-19 का टीका | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वैक्सीनेशन को लेकर उत्साहित बुजुर्ग महिला श्रीमती दुक्खो बाई घोड़े पर सवार होकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच लगवाया कोविड-19 का टीका | New India Times

कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के फील्ड स्तर के अमले द्वारा घर-घर जाकर लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर नागरिकों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित कर रही हैं। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। टीकाकरण महाअभियान 3.0 के अंतर्गत लोग पूरे उत्साह के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर टीकाकरण करा रहे हैं। इसका एक अनुपम उदाहरण जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत करनपिपरिया के ग्राम गुद्दम में देखने को तब मिला जब इस गांव की रहने वाली 71 वर्षीय श्रीमती दुक्खो बाई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री संध्या परतेती की प्रेरणा से 18 सितंबर को वैक्सीन लगवाने टीकाकरण सेंटर पहुंचीं। श्रीमती दुक्खो बाई के पैरों में दर्द रहता है और वह ठीक से चल नहीं पाती हैं, किन्तु टीकाकरण के प्रति उत्साह होने के कारण वे अपने घर के घोड़े पर सवार होकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा श्रीमती दुक्खो बाई को वैक्सीन लगाई गई। श्रीमती दुक्खो बाई का टीकाकरण को लेकर जो उत्साह है, वह अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिये प्रेरित कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article