पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज धार जिले के विकासखंड तिरला की एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला के सेक्टर तिरला पर आंगनवाड़ी केन्द्र तिरला क्र. 6 पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेशानुसार एवं परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में स्थापित पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच दुर्गालाल कटारे तिरला व जनप्रतिनिधि शुभम पाटीदार व साथ ही सहायक ग्रेड – 1 श्रीमती वंदना जोशी, सुपरवाइजर रूपवंति डावर एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सरपंच दुर्गालाल कटारे व शुभम पाटीदार द्वारा फीता काटकर पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना से लाभान्वित महिलाओं को एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्रवृत्ति से लाभान्वित बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरण किये गए। पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंति डावर द्वारा महिलाओं व गर्भवती महिलाओं को पोषण तत्वों के बारे में जानकारी दी गई तथा तिरंगा थाली के उपयोग पर जोर दिया गया।
