एनएसएस स्थापना दिवस के पूर्व एनएसएस पखवाड़े के अंतर्गत किया गया पौधारोपण, एनएसएस छात्रा इकाई यूनिट द्वारा महाविद्यालय परिसर में रोपित किए गए पौधे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एनएसएस स्थापना दिवस के पूर्व एनएसएस पखवाड़े के अंतर्गत किया गया पौधारोपण, एनएसएस छात्रा इकाई यूनिट द्वारा महाविद्यालय परिसर में रोपित किए गए पौधे | New India Times

शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के पूर्व 15 सितंबर से एनएसएस पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डाॅ वाय के शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई अधिकारी डॉ रश्मि नागवंशी के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार छायादार सहित औषधि पौधे रोपित किए गए. महाविद्यालय प्रांगण में 25 से अधिक पौधारोपण राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की स्वयं सेविकाओं और महाविद्यालय स्टाफ के द्वारा किया गया. उक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पी अजवानी, डॉ एके टांडेकर, डॉक्टर संगीता वाशिंगटन, प्रोफेसर आरके चंदेल, डॉ एसके शेण्डे, डॉ सागर भनोत्रा, डॉ गुंजा माहोरे, डॉ कविता मुकाती, प्रो प्रवीण बोबड़े, प्रो राहुल भारती, प्रोफेसर जागृति उईके, प्रो मोहम्मद आबिद, डॉ रीना मेश्राम, मक्खन खमरिया, डॉक्टर सुप्रिया साहू, कैलाश गाकरे, सुधीर साहू, राजेश माथनकर, लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी विजय मालवीय, राजेंद्र प्रसाद ग्यास सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article