राष्ट्रीय आयुष रत्न अवॉर्ड 2021 के लिए बुरहानपुर के डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी का हुआ चयन | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय आयुष रत्न अवॉर्ड 2021 के लिए बुरहानपुर के डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी का हुआ चयन | New India Times

सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्रोफेसर डॉक्टर सबीहउद्दीन जोहर एवं एमआईएम नेता और चिकित्सक डॉक्टर इमरान ख़ान ने बताया कि बुरहानपुर वासियों, विशेषकर यूनानी चिकित्सकों के लिए प्रसन्नता का विषय है कि यूनानी तिब्बिया महाविद्यालय बुरहानपुर से सम्बद्ध वरिष्ठ अध्यापक, यूनानी पैथी की अनेक प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी एवं एमआईएम की इन्दौर संभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी का चयन राष्ट्रीय आयुष रत्न अवॉर्ड 2021 के लिए हुआ है। उन्हें यह एवार्ड इस माह की 27 तारीख़ को यशवंतराव चौहान नाट्यग्रह, पैठन गेट, औरंगाबाद महाराष्ट्र में आयोजित एक गरिमा में कार्यक्रम में आयुष इंटरनेशनल मेडिकल द्वारा प्रदत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह अवार्ड भारत के केवल 10 यूनानी डॉक्टरों को ही यूनानी चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रदान किया जा रहा है। बुरहानपुर के डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी को अवार्ड मिलने से चिकित्सा जगत में हर्ष व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article